{"_id":"6ab654a85df4fb8dee01c969","slug":"narendra-singh-khatri-secured-the-220th-rank-in-the-cds-exam-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-126856-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नरेंद्र सिंह खत्री ने सीडीएस परीक्षा में हासिल की 220वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नरेंद्र सिंह खत्री ने सीडीएस परीक्षा में हासिल की 220वीं रैंक
Fri, 25 Sep 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 25 Sep 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवाल। चमोली जिले के सवाड़ गांव के नरेंद्र सिंह खत्री ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 220वीं रैंक प्राप्त की है। उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी पद के लिए चुना गया है।
इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव सवाड़ सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नरेंद्र ने बृहस्पतिवार को चेन्नई में तैनाती दी। सवाड़ गांव शहीदों और सैनिकों की भूमि के रूप में प्रसिद्ध है। नरेंद्र की सफलता ने इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सवाड़ गांव में हुई थी। उन्होंने देहरादून के एसजीआरआर विद्यालय से 12वीं और डीबीएस देहरादून से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। ग्राम प्रधान आशा धपोला समेत कई लोगों ने कहा कि नरेंद्र ने चमोली जिले का मान बढ़ाया है। संवाद