{"_id":"6a0ef8aa7ceb2317000d1010","slug":"national-health-mission-employees-on-strike-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-123797-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 21 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सेवारत कर्मचारियों को पिछले 3-4 माह से वेतन न मिलने के कारण वे कार्यबहिष्कार पर हैं। एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि बजट की उपलब्धता के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि भी जारी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र उनकी वेतन संबंधी मांगों का निराकरण न किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कार्यबहिष्कार पर सोबन नेगी, मिल्ली नेगी, नवीन पुरोहित, डॉ विजय राणा, रेखा भंडारी आदि शामिल थे। संवाद
धीरेंद्र सिंह नेगी बने क्षेत्र पंचायत संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष
कर्णप्रयाग। ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से धीरेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष, हेमा देवी और मनवीर सिंह उपाध्यक्ष, बीरेंद्र बिष्ट महासचिव, पंकज कंडारी सचिव, भगवान कंडवाल कोषाध्यक्ष, कुलदीप बिष्ट मीडिया प्रभारी तथा नरेंद्र तोपाल शास्त्री और नंद किशोर थपलियाल को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में आपसी समन्वय से ब्लॉक के सभी न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई। संवाद
नंदा देवी राजजात की तैयारियां शुरू
कर्णप्रयाग। आगामी 2027 में होने वाली सचल महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्री नंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने बताया कि श्रीनंदा देवी राजजात में अल्मोड़ा की मां नंदा देवी की देवडोली के साथ कुमाऊं के चंद्रवंशी राजा, युवराज सहित हजारों भक्त शामिल होंगे। धार्मिक आयोजन की तैयारियों को भव्य स्वरूप देने के लिए गढ़वाल, कुमाऊं और शासन-प्रशासन स्तर पर बैठक की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से यात्रा में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है। संवाद
विज्ञापन
राशन कार्ड से जुड़े कार्य ऑनलाइन होने से मिल रहा लाभ
जिलासू। राशन कार्ड से जुड़े कार्य अब सीएचसी केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन होने लगे हैं जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल रही है। पहले राशन कार्ड बनवाने, संशोधन कराने या अन्य कार्यों के लिए लोगों को कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब अधिकांश कार्य ऑनलाइन होने से ग्रामीणों को आसानी हो रही है। स्थानीय आराधना सती और राहुल पुरोहित का कहना है कि पहले लोगों को छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता था। कई बार जानकारी के अभाव में लोगों का काम अधूरा रह जाता था जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ती थी। अब ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद समय की बचत होने के साथ-साथ लोगों को सुविधा भी मिल रही है। संवाद
भूस्खलन जोन का नहीं हुआ ट्रीटमेंट
थराली। आपदा के दस माह बीत जाने के बाद भी तहसील और लोक निर्माण विभाग मुख्यालय से चार सौ मीटर दूरी पर स्थित बंदरढ़ौन भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट शुरू नहीं हो पाया है। इस स्थान पर न तो कटिंग की गई है न पक्की दीवार का निर्माण किया गया है। ऐसे में जान जोखिम में डालकर वाहनों की आवाजाही हो रही है। स्थानीय दिनेश चंद्र, सुभाष सिंह, नवीन चंद्र, मोहन सिंह, गिरीश चंद्र आदि का कहना है कि जल्द ही सड़क चौड़ी कर नीचे से दीवार बननी चाहिए। जिससे बरसात में आवाजाही हो सके। उनका कहना है कि यह मोटर मार्ग थराली और देवाल तहसील की लाइफलाइन है। और तीस हजार से अधिक की जनसंख्या को जोड़ता है। वहीं लोनिवि की सहायक अभियंता बबीता ने बताया कि सड़क को ठीक करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं जल्दी ही सड़क को समतल किया जाएगा। संवाद

Trending Videos