{"_id":"6a0f0d784c8ebe75ee054bd4","slug":"union-home-secretary-govind-mohan-reached-gopeshwar-will-go-to-rudranath-today-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118758-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गोपेश्वर पहुंचे केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आज रुद्रनाथ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गोपेश्वर पहुंचे केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आज रुद्रनाथ जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 21 May 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर खेल मैदान से लोनिवि निरीक्षण भवन के लिए जाते गृह सचिव गोविंद मोहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फाेटो
गोपेश्वर। केंद्र सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन बृहस्पतिवार को विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की तीर्थयात्रा पर जाएंगे। उनके साथ आईटीबीपी के एडीजी संजय गुंज्याल भी मौजूद हैं।
बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह सचिव बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के एमआई-17 से अपराह्न 3 बजकर 40 मिनट पर गोपेश्वर खेल मैदान में पहुंचे। इसके बाद वे कार से लोनिवि के निरीक्षण भवन में पहुंचे जहां वह रात्रि प्रवास करेंगे। गृह सचिव शाम को गोपीनाथ मंदिर में होने वाली सायंकालीन आरती में भी प्रतिभाग करेंगे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार को वे रुद्रनाथ की यात्रा पर रहेंगे और 24 को लौट जाएंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आईटीबीपी और पुलिस की ओर से सुरक्षा का जिम्मा संभाला गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि गृह सचिव शुक्रवार को रुद्रनाथ जाएंगे। यात्रा के बाद उनका जिले के वाइब्रेंट विलेज में जाने का कार्यक्रम भी है। संवाद
Trending Videos