{"_id":"6a369eff75ab200e56084e3e","slug":"neet-ug-exam-centre-inspected-helpline-number-issued-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119286-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट-यूजी : परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट-यूजी : परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, हेल्पलाइन नंबर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर के समीप प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण में नीट परीक्षा की तैयारियों में जुटे जिले के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-
गोपेश्वर। नीट-यूजी 2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रखने और परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी अफवाह पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9068187120 और 7055753124 जारी किए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करने और किसी भी परेशानी की स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की है। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, एसडीएम राजकुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।