सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   New grains were offered to Mother Uma Devi.

Chamoli News: मां उमा देवी को नए अनाज का भोग लगाया

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 15 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
New grains were offered to Mother Uma Devi.
विज्ञापन
फोटो-
Trending Videos

कर्णप्रयाग। ज्येष्ठ माह की संक्रांति पर डिम्मर के ग्रामीणों ने अपनी ध्याण मां उमा देवी को नए अनाज का भोग लगाया और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
शुक्रवार सुबह आचार्यों ने बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के गांव डिम्मर के पौराणिक लक्ष्मी-नारायण भगवान, खांडू देवता, चंडी माई मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाभिषेक पूजाएं कीं। इसके बाद अपनी ध्याण मां उमा देवी को नए अनाज का भोग रोट, अरसे लगाए। दोपहर को ग्रामीण रिंगाल की टोकरी में कलेवा लेकर मां उमा शंकरी मंदिर में आए। पंडित राजेंद्र पुजारी, रविंद्र पुजारी, नरेश पुजारी ने दुर्गा शप्तशती मंत्रों के साथ मां उमा शंकरी की पूजा की और मां को ग्रामीणों की ओर से लाए गए कलेवा, वस्त्र-आभूषण अर्पित किए। इस मौके पर पुजारी नरेश चंद्र पुजारी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, गणेश चंद्र खंडूड़ी, टीका प्रसाद डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, अजय डिमरी, प्रणवेंद्र प्रसाद डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed