सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Now only two cylinders will be available in a day for business

Chamoli News: व्यवसाय के लिए अब एक दिन में दो ही सिलिंडर मिलेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Now only two cylinders will be available in a day for business
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर में भी घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की किल्लत बढ़ने लगी है। ऐसे में घरों, होटलों और शादी-विवाह में खाना पकाने की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं व्यावसायिक गैस सिलिंडर अब एक दिन में पांच के बजाय दो ही दिए जाएंगे।
Trending Videos


कर्णप्रयाग, नौटी, गैरसैंण, आदिबदरी में रसोई और व्यवसायिक गैस की आपूर्ति इंडेन गैस गौदाम सिमली से की जाती है। सामान्य दिनों में लगभग 7000 हजार सिलिंडरों की खपत प्रति माह होती है। व्यवसाय के लिए पहले प्रतिदिन पांच सिलिंडर दिए जाते थे लेकिन अब एक दिन में दो ही सिलिंडर दिए जा रहे हैं। स्थानीय इमरान ने बताया कि सिलिंडर के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक चंदन कंडारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों के आंवटन को प्राथमिकता दी जा रही है। गैस वितरण के लिए केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरे दिन भी बैरंग लौटे ग्राहक, नहीं आया ओटीपी
थराली। बृहस्पतिवार को 60 से अधिक उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर लौट गए। नारायणबगड़ बैनोली गांव से आए सुरेंद्र सिंह, प्रदुमन सिंह, देवाल के बलवीर सिंह, गंगा देवी आदि ने बताया कि ओटीपी के बिना सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं जिला पूर्ति निरीक्षक अंकित पांडे ने कहा कि तीन दिन से सर्वर में दिक्कत आ रही है। इंडियन ऑयल की साइट नहीं चल पा रही है जिससे ओटीपी नहीं आ रही है। वहीं थराली इंडेन गैस के प्रबंधक सुरेंद्र पुरोहित ने बताया कि यह मामला इंडियन ऑयल एवं गैस कंपनी के स्तर का है। हम वैकल्पिक व्यवस्था बना रहे हैं। संवाद

कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी

रुद्रप्रयाग। जनपद में घरेलू गैस सिलिंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और इसकी आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियां निर्धारित मानकों के अनुसार ही उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएं और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखें। वहीं जिला पूर्ति विभाग को घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पर विशेष नजर रखने को कहा। पूर्ति विभाग और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने को कहा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी मिली तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और अनावश्यक गैस बुकिंग न करें। जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारु है।
- आसानी से मिले सिलिंडर
रुद्रप्रयाग। जनपद में 18 गैस एजेंसियों से संबंधित 95194 एलपीजी गैस कनेक्शन व 3047 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। बृहस्पतिवार को अगस्त्यमुनि बाजार में गैस वाहन पहुंचा था और सभी लोगों को आसानी से सिलिंडर मिले। किल्लत की कहीं से शिकायत नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed