सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Officers and employees took the oath of cleanliness

Chamoli News: अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 18 May 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees took the oath of cleanliness
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


पीपलकोटी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। 31 मई तक होने वाले इस पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली।
पखवाड़े के पहले दिन अलकनंदापुरम परिसर सियासैंण और पीपलकोटी के सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रमुख स्थानों पर कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और आगंतुकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वीपीएचईपी परिसर में स्वच्छता शपथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यकारी निदेशक अजय वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से कार्यालयों, आवासीय परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed