{"_id":"6a0703275b09f39a5f0afc28","slug":"one-kilometer-of-road-is-not-built-one-and-a-half-kilometer-is-climbing-karnpryag-news-c-48-kpg1001-123593-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एक किमी सड़क बनी नहीं, डेढ़ किमी चढ़ रहे चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एक किमी सड़क बनी नहीं, डेढ़ किमी चढ़ रहे चढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 15 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग का तल्ला पूर्णा गांव नहीं जुड़ पाया सड़क से
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के तल्ला पूर्णा गांव के लिए एक किमी सड़क की स्वीकृति नहीं मिल पाई। ऐसे में यहां के ग्रामीण बगोली बाजार से डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पर कर गांव पहुंचते हैं। सड़क नहीं होने के कारण अधिकांश परिवार पलायन कर चुके हैं। बीमार को सड़क तक लाने के लिए भी अब पास के गांव से लोगों को बुलाना पड़ता है।
गांव के पूर्व सैनिक अवतार सिंह का कहना है कि बगोली ग्राम पंचायत का पूर्णा तल्ला गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है जबकि इसके समीप के गांव बगोली और पूर्णा मल्ला गांव तक सड़क पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण वर्ष 2012 से सड़क की मांग कर रहे हैं। पूर्व सैनिक ने सीएम को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की। वहीं विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि पूर्णा तल्ला गांव के लिए सड़क का प्रस्ताव तैयार करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
Trending Videos