सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Request for improved parking arrangements

Chamoli News: पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 15 May 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Request for improved parking arrangements
विज्ञापन
देवाल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान कविता मिश्रा, उपाध्यक्ष पुष्कर बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष केडी मिश्रा आदि ने बताया कि पार्किंग में कई वाहन कई दिनों तक खड़े रहते हैं जिससे बाजारों में चालक सड़क किनारे अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। इससे कई बार जाम की समस्या हो जाती है। साथ ही लोगों को आवागमन में भी कठिनाई होती है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती करने की मांग की। संवाद
Trending Videos


शौर्य महोत्सव छह जून से
देवाल। अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आगामी छह जून से तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मेले में प्रदेश के मुख्य सांस्कृतिक दल, सेना के बैंड, मेडिकल कैंप व पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन की सुविधा उपलब्ध होगी। शौर्य महोत्सव समिति के अध्यक्ष बीरू जोशी व प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गड़िया ने बताया कि महोत्सव में वीर नारियों व शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed