फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Panchayat By-elections: Two nominations in Khatyadi; Ward Member seat vacant in Kuling.

पंचायत उपचुनाव: खत्याड़ी में दो नामांकन, कुलिंग में वार्ड सदस्य पद रिक्त

Thu, 01 Oct 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 01 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayat By-elections: Two nominations in Khatyadi; Ward Member seat vacant in Kuling.
संक्षिप्त खबरें--
विज्ञापन


कर्णप्रयाग/गैरसैंण/नंदासैंण/देवाल। विकासखंड के खत्याड़ी ग्राम प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यह सीट पूर्व प्रधान के त्यागपत्र के बाद रिक्त हुई थी।
एडीओ पंचायत कुंदन लाल आर्य ने बताया कि आशा देवी और ममता देवी ने नामांकन किया। सुणाई वार्ड सदस्य के लिए प्राची ने नामांकन पत्र दाखिल किया। गैरसैंण के क्षेपं मलेठी के लिए विनीता देवी और सोनाली ने नामांकन कराया। यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। सिराणा सीट पर एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। यह सीट महिला आरक्षित है। कुलिंग गांव में प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान भुवन बिष्ट और हुकम बिष्ट सहित दो नामांकन हुए। हालांकि, इस गांव में वार्ड सदस्य पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। एआरओ राजेंद्र बिमोली ने बताया कि कोरम पूरा न होने से कुलिंग ग्राम पंचायत गठित नहीं हो पाएगी। ब्लॉक में अभी भी अठारह वार्ड रिक्त हैं। संवाद
विज्ञापन



साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करें
कर्णप्रयाग। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक स्थानीय कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह ने छात्रों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के बदलते तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी ओटीपी या बैंक डिटेल के अलावा डर, लालच, नौकरी, निवेश और सरकारी अधिकारी होने का झांसा देकर भी लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पुलिस, सीबीआई, ईडी और आरबीआई अधिकारी बनकर डराना, फर्जी जॉब और पार्ट टाइम टास्क के नाम पर पैसे लेना। और वॉट्सएप और टेलीग्राम के जरिए फर्जी ट्रेडिंग और निवेश का लालच देना प्रमुख तरीकों में शामिल हैं। ऐसे में साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। इस मौके पर संस्थान के संस्थापक शुभम गैरोला भी मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed