सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Playing cards and drinking alcohol are prohibited in Anganwadi centres.

Chamoli News: आंगनबाड़ी केंद्र में ताश खेलने और शराब पीने पर प्रतिबंध

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Playing cards and drinking alcohol are prohibited in Anganwadi centres.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कर्णप्रयाग ब्लॉक के ऐंड गांव में महिलाओं और प्रधान ने लिया निर्णय
शराब परोसने पर 51 और 21 हजार के जुर्माने का प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के ऐंड गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बैठक कर सामाजिक समारोहों में शराब परोसने और गांव में शराब के प्रचलन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने जुर्माना तय करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में ताश खेलने और शराब पीने पर भी सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
महिला मंगल दल अध्यक्ष अंशी देवी की अध्यक्षता और ग्राम प्रधान राकेश सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में महिलाओं ने कहा कि शराब के प्रचलन से युवा पीढ़ी एवं बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। यही नहीं सामाजिक समारोह में कई बार सौहार्द का वातावरण शराब के कारण खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने बड़े सामाजिक कार्यक्रमों में शराब के प्रचलन पर 51 हजार और छोटे कार्यक्रमों में 21 हजार के जुर्माने का प्रावधान रखा है। साथ ही कहा कि कई अराजक तत्व गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में ताश खेलते हैं और शराब भी पीते हैं। इन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कुसुम देवी, भागा देवी, पार्वती देवी, सरिता देवी, गुड्ड़ी देवी सहित 31 से अधिक महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed