{"_id":"69aed9a3599755f6520f8305","slug":"posters-prepared-by-poets-were-put-up-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117518-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कवियों की ओर से तैयार पोस्टर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कवियों की ओर से तैयार पोस्टर लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
para_count-0 गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कॉलेज में महिला अधिकार विषय पर कविता आधारित पोस्टरों की प्रदर्शनी में जाने माने कवियों की कविताओं के हाथ से तैयार किए पोस्टर लगाए गए। सृजन, समता यात्रा के संयोजक पौड़ी के कला शिक्षक आशीष नेगी ने बताया कि यहां पर फैज अहमद फैज, गिरीश तिवारी गिर्दा, केदारनाथ अग्रवाल, महेश चंद, स्वाति मैकलानी, पाश, नागार्जुन जैसे प्रसिद्ध कवियों की कविताओं को शामिल किया गया है। रंगकर्मी विकास कुमार ने वाद्य यंत्रों के बारे में बताया और हुड़का बजाने का भी प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि कविता पोस्टर प्रभावशाली शिक्षण के लिए सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दर्शन सिंह नेगी, डॉ. प्रेमलता, डॉ. विधि ध्यानी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के भीम सिंह, डॉ. दिग्पाल कंडारी, डॉ. रीना, डॉ. शिवानी, डॉ. चंदा आदि मौजूद रहे। para_count-0
para_count-1
para_count-1 ========= para_count-1
para_count-1 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित para_count-1
para_count-1 गोपेश्वर। नेह ट्रस्ट फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात महिलाओं को सम्मानित किया। ट्रस्ट के निदेशक सुनील पुंडीर ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना सामाजिक कुरीतियों को नहीं हटाया जा सकता। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। इस दौरान ट्रस्ट के संरक्षक डीएस बर्त्वाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन, वीरेंद्र असवाल, बीडीसी सदस्य सीमा नेगी, दीप्ति कोठियाल, सीमा असवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
para_count-1
Trending Videos
para_count-0