{"_id":"69d4da9517ebd8d61d0adb8c","slug":"quit-drugs-and-alcohol-dont-ruin-your-life-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-122586-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छोड़ो नशा और शराब, न करो जीवन खराब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छोड़ो नशा और शराब, न करो जीवन खराब...
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर युवाओं ने स्लोगनों से किया जागरूक
कर्णप्रयाग। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यूथ फिजिकल एकेडमी की ओर से नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। यूथ फिजिकल एकेडमी के संस्थापक अनिल सिंह नेगी के नेतृत्व में युवाओं ने अपर बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। युवाओं ने छोड़ो नशा और शराब, न करो जीवन खराब..., हिट इंडिया फीट इंडिया... आदि स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया। पूर्व सैनिक अनिल सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ों में नशे का दुष्प्रभाव युवाओं में तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जागरूकता के माध्यम से युवाओं को इससे बचाया जा सकता है। इस मौके पर सचिन, अमित और कैलाश आदि मौजूद रहे। संवाद
जागरूकता के अभाव में जूझ रहे स्वास्थ्य समस्या से
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेड क्रॉस इकाई की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रमिला ने बताया कि उत्तराखंड के कई इलाकों में छात्र-छात्राओं को जागरूकता के अभाव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इन समस्याओं से बेटियां ज्यादा जूझ रही हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता ही एकमात्र उपाय है। रेडक्रॉस इकाई के नोडल अधिकारी कीर्तिराम डंगवाल ने रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट के योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो राम अवतार सिंह, डॉ मदन शर्मा, डॉ. कविता पाठक, डॉ. हरीश बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos