सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road construction also causes difficulties in transporting wedding items to the village.

Chamoli News: सड़क निर्माण से शादी का सामान भी गांव तक पहुंचाने में दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 09 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Road construction also causes difficulties in transporting wedding items to the village.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


लोगों ने जल्द सूलड़-डुंग्रा मार्ग का काम पूरा करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के अंतर्गत सूलड़-डुंग्रा मार्ग चौड़ीकरण के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। इससे क्षेत्र के करीब 12 गांव के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शादी का सामान भी गांव तक पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने जल्द मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की।
पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सेलंग-सलूड़ डुंग्रा मार्ग पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सेलंग से करीब एक किमी आगे खनोटी नाले के पास हिल कटिंग का काम चल रहा है जिससे यहां पर बीते रविवार से यातायात बंद किया गया है। ऐसे में ग्रामीण पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। इस सड़क से सलूड़, डुंग्रा, डुंग्री, पगनो सहित अन्य गांव के लोग आवाजाही करते हैं। इन दिनों गांवों में शादी भी हो रही हैं। सलूड़ गांव निवासी भरत सिंह कुंवर ने बताया कि कटिंग के दौरान बोल्डर आने से सड़क बंद पड़ी है। शादी का सामान गांव तक पहुंचाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को चार से पांच किमी पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएचसी कंपनी से मार्ग की जल्द मरम्मत कर सड़क को खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed