{"_id":"6a649f356e42ae9c070c9bf9","slug":"road-reached-the-village-a-month-ago-yet-residents-still-have-to-walk-chamoli-news-c-48-kpg1001-125464-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल: एक माह पहले गांव पहुंची सड़क, फिर भी चल रहे हैं पैदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल: एक माह पहले गांव पहुंची सड़क, फिर भी चल रहे हैं पैदल
Sat, 25 Jul 2026 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल: एक माह गांव पहले पहुंची सड़क, फिर भी चल रहे हैं पैदल
-बलाण गांव तक पहुंचने के लिए घटगदेरे में नहीं बना मोटर पुल, पानी बढ़ने से नहीं चल रहे वाहन
देवाल। पांच साल बाद एक माह पूर्व विकासखंड के बलाण गांव तक सड़क तो पहुंची लेकिन सड़क पहुंचने के बाद भी इन दिनों ग्रामीणों को करीब पौन किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। इसका कारण है गांव के पास घटगदेरे में मोटर पुल का निर्माण नहीं होना। हालांकि इस मोटर पुल की स्वीकृति चार साल पहले मिल चुकी है।
बलाण गांव के लिए पीएमजीएसवाई ने पांच साल पहले करीब 11 किमी सड़क का निर्माण किया लेकिन यह सड़क गांव तक नहीं पहुंच सकी। करीब दो किमी पीछे रही सड़क को गांव तक पहुंचाने के लिए विभाग ने एक माह पहले 2 किलोमीटर दो सौ मीटर लिंक रोड बनाई। इस लिंक रोड के घटगदेरे में मोटर पुल बनना है। 2022 में मोटर पुल के टेंडर भी हो चुके हैं। 24 मीटर स्पॉन के मोटर पुल बनाने के लिए करीब ढाई करोड़ स्वीकृत है। ब्रिज एंड रूफ संस्था को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन सड़क नहीं बनने से चार साल पहले स्वीकृत मोटर पुल का निर्माण नहीं हो पाया। गांव के पूर्व उप प्रधान वीरेंद्र कुमार व बीडीसी मेंबर प्रदीप दानू ने बताया कि गदेरे का जल स्तर बढ़ने से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र मोटर पुल का निर्माण शुरू करने की मांग की।
वर्जन-- बलाण गांव के पास घटगदेरे में 24 मीटर स्पॉन का मोटर पुल स्वीकृत है जिसके 2022 में टेंडर हुए थे लेकिन सड़क नहीं होने से पुल का काम शुरू नहीं हो पाया। पीएमजीएसवाई ने एक माह पहले गांव तक सड़क कटिंग की है। पुल का लोहा भी तैयार हो चुका है। शीघ्र पुल का काम शुरू किया जाएगा। - आसिद दास, एई ब्रिज एंड रूफ।

वर्जन
विज्ञापन