{"_id":"6a4a3900c8213eba330d0532","slug":"sawad-kendriya-vidyalaya-awaits-noc-classes-did-not-start-on-july-chamoli-news-c-48-kpg1001-125017-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एनओसी के इंतजार में सवाड़ का केंद्रीय विद्यालय, एक जुलाई से नहीं शुरू हुई पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एनओसी के इंतजार में सवाड़ का केंद्रीय विद्यालय, एक जुलाई से नहीं शुरू हुई पढ़ाई
Sun, 05 Jul 2026 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 05 Jul 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-देवाल के सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय का संचालन अटका, भूमि हस्तांतरण लंबित
-ग्रामीणो मेंं नाराजगी, एक जुलाई से स्कूल संचालन की आस में थे ग्रामीण
यशवंत बडियारी
देवाल। ब्लॉक के सवाड़ गांव में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं भूमि हस्तांतरण लंबित होने के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी हैं। ग्रामीणों ने वर्ष 2022 में विद्यालय भवन के लिए 100 नाली भूमि दान की थी जबकि विद्यालय को 2025 में स्वीकृति मिली थी और इसका संचालन एक जुलाई से शुरू होना था। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भूमि हस्तांतरण के लिए शासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है, लेकिन एनओसी नहीं मिलने से प्रक्रिया रुकी हुई है। कक्षाएं शुरू कराने के लिए ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से 15 कमरों का टिन शेड बनाया, जबकि जिलाधिकारी ने शेड में तारबाड़, शौचालय, पानी की टंकी और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था कराई। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र प्रसाद सेमवाल ने बताया कि एनओसी मिलने के बाद ही भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन को हस्तांतरित की जाएगी। वहीं, केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य अजय घिल्डियाल ने भी कहा कि भूमि हस्तांतरण के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव होगी।
स्कूल शुरू नहीं होने पर अभिभावक निराश
एक जुलाई से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे अभिभावक अब निराश हैं। सवाड़ की ग्राम प्रधान आशा धपोला ने बताया कि इस क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय के अभाव में पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावक एक जुलाई से कक्षाओं के शुरू होने के इंतजार में थे। आशा धपोला ने मुख्यमंत्री से शीघ्र भूमि हस्तांतरण की मांग की।
जारी-