फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shalini Shah crowned Teej Queen.

Chamoli News: शालिनी शाह चुनी गईं तीज क्वीन

Mon, 17 Aug 2026 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 17 Aug 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
Shalini Shah crowned Teej Queen.
गोपेश्वर। कलम क्रांति साहित्यिक मंच उत्तराखंड की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रैम्प वॉक, गीत, नृत्य, प्रश्नोत्तरी और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निहारिका सती गौर ने मां नंदा के जागर, रीता तिवारी भट्ट ने नृत्य और पूनम सती व प्रिया राणा ने गायन की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में पूजा रावत, शिवांगी लखेड़ा, दिव्या और शोभा शामिल रहीं। शालिनी साह जुयाल को तीज क्वीन और अलीशा विश्नोई को रनरअप चुना गया। मुख्य अतिथि लोकगायिका डॉ. पम्मी नवल और विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता उषा रावत मौजूद रहीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में कनिष्का प्रथम, वैदेही द्वितीय और दीपिका तृतीय रहीं। आयोजक डॉ. शशि देवली ने कहा कि तीज लोकपरंपराओं और नारी शक्ति का पर्व है। कार्यक्रम में 80 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। संचालन प्रेरणा सेमवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed