{"_id":"6af45f1a777e02a66e08f2ed","slug":"shiksha-jyoti-samman-conferred-upon-three-eminent-personalities-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127803-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तीन विभूतियों को दिया शिक्षा ज्योति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तीन विभूतियों को दिया शिक्षा ज्योति सम्मान
Wed, 11 Nov 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नंदासैंण मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, मेधावी छात्र किए सम्मानित
गैरसैंण के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये की योजनाएं हैं स्वीकृत : विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदासैंण। पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेले के तीसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान मैती संस्था ने बबीता थपलियाल, वीरेंद्र दत्त गोदियाल और भगवती प्रसाद गैरोला को शिक्षा ज्योति सम्मान दिया। वहीं मेधावी छात्र-छात्राएं सिद्धि, निधि और अनमोल मलेठा को स्व. कृपाल सिंह खत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और मैती संस्था के संस्थापक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जूनियर हाईस्कूल बैनोली और जीआईसी नैणी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मैती संस्था ने मांगल गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि मेला ग्रामीण बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है। उन्होंने गैरसैंण के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत होने और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने का प्रयास करने की जानकारी दी। इस मौके पर यूथ फिजीकल एकेडमी के संस्थापक अनिल नेगी, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, कांग्रेस नेता हरिकृष्ण भट्ट, मंगला कोठियाल, गणेश राठी, हेमेंद्र कुंवर, कुसुम कंडवाल, भूपेंद्र रावत, गब्बर सिंह रावत, ज्योति कैलखुरा, हेमा पंवार और राजेंद्र सगोई मौजूद रहे।
गौचर मेले में होगी सांस्कृतिक संध्या
गौचर। औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास मेले में इस बार लोक गायक विवेक नौटियाल, रोहित चौहान, साहब सिंह रमोला, अमित खरे, संकल्प खेतवाल, अज्जू तोमर और लोकगायिका पम्मी नवल की प्रस्तुतियां होंगी। मेला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पंडाल सजाने और स्टालों के आवंटन का काम जारी है। 14 नवंबर को शिक्षण संस्थाएं वीर भड़ माधो सिंह भंडारी पर नाट्य प्रस्तुति देंगी। इसके बाद 15 से 19 नवंबर तक विभिन्न कलाकार और बैंड कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेले में फुटबॉल, वॉलीबॉल, महिला मंगल दलों की रस्साकसी के साथ जलेबी दौड़, बोरा दौड़, नींबू चम्मच दौड़, तीन टांग दौड़, क्रास कंट्री, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
माईथान मेले में उमड़ी भीड़
गैरसैंण। 9 से 14 नवंबर तक आयोजित छह दिवसीय माईथान मेले के तीसरे दिन मेलार्थियों की भीड़ उमड़ी। यूकेडी नेता आशीष नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य स्थापना किसान विकास सांस्कृतिक मेले में विद्यालयों, महिला मंगल दलों, बाल पंचायतों और बाल संगठनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह रावत ने किया। आयोजकों ने सांस्कृतिक दलों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। देर से आने वाली टीमों के कार्यक्रम दिन के अंत में कराए जाएंगे। इस अवसर पर मेलाध्यक्ष महावीर रावत, मेला प्रभारी पान सिंह नेगी, संयोजक अवतार सिंह पुंडीर, राधा बिष्ट और कुबेर राज नेगी सहित बड़ी संख्या में मेलार्थी मौजूद रहे। संवाद