Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women's Ramlila begins in Tharali; coronation ceremony held in Simli

Chamoli News: थराली में महिला रामलीला शुरू, सिमली में हुआ राज्याभिषेक

Wed, 11 Nov 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 11 Nov 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Women's Ramlila begins in Tharali; coronation ceremony held in Simli
थराली/कर्णप्रयाग। बुधवार को थराली के रामलीला मैदान में दस दिवसीय महिला रामलीला मंचन शुरू हो गया। महिला नव जागृति रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित इस मंचन में सभी पात्रों का अभिनय महिलाएं कर रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने लोगों से श्री राम के चरित्र आदर्शों का अनुसरण करने का आग्रह किया। इस मौके पर संदीप रावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। दूसरी ओर, सिमली में श्री राजराजेश्वरी मां चंडिका देवी रामलीला कमेटी का मंचन भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ। आयोजकों ने बुधवार को भगवान श्री राम परिवार की भव्य झांकी निकाली। आचार्य लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने विष्णु सहस्रनाम और श्री सूक्त से पूजा-अर्चना की। कमेटी अध्यक्ष संजय डिमरी सहित बड़ी संख्या में राम भक्तों ने इसमें भाग लिया। संवाद
विज्ञापन


मैखुरा में पांडव लीला की धूम
जिलासू। लंगासू क्षेत्र के मैखुरा में पांडव लीला की धूम है। दूसरे दिन पांडवों के पश्वाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जागरों पर नृत्य किया। इस दौरान आस पास के गांवों से पांडव नृत्य देखने के लिए लोग पहुंचे। आयोजक शांति प्रसाद मैखुरी, आशाराम मैखुरी, दिनेश चंद्र मैखुरी ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति के लिए पांडव नृत्य का आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed