फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shortage of Specialist Doctors Worsens at Gopeshwar District Hospital

Chamoli News: गोपेश्वर जिला अस्पताल में बढ़ी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी

Sat, 25 Jul 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 25 Jul 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Shortage of Specialist Doctors Worsens at Gopeshwar District Hospital
जिला अस्पताल से तीन चिकित्सकों के पद हुए रिक्त, एक मातृत्व अवकाश पर
विज्ञापन


- बाल रोग विशेषज्ञ का बॉन्ड, ईएनटी सर्जन का कांट्रेक्ट समाप्त, नेत्र रोग विशेषज्ञ का देहरादून तबादलागोपेश्वर। चमोली के जिला अस्पताल गोपेश्वर में एक माह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञ के जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। बाल रोग विशेषज्ञ का बॉन्ड पूरा होने, ईएनटी सर्जन का कांट्रेक्ट समाप्त होने और नेत्र रोग विशेषज्ञ के देहरादून तबादले के कारण अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी गहरा गई है। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों, खासकर बच्चों को इलाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल में पहले अधिकांश चिकित्सकों के पद भरे हुए थे, लेकिन अब स्थिति फिर पुरानी होने लगी है। बाल रोग विशेषज्ञ के न होने से बच्चों का उपचार अन्य चिकित्सकों के भरोसे हो रहा है। ईएनटी सर्जन के जाने के बाद अस्पताल में एक अन्य ईएनटी चिकित्सक हैं, लेकिन वे फिलहाल मातृत्व अवकाश पर हैं। वहीं, नेत्र रोग विशेषज्ञ को एक-दो दिन में रिलीव किया जाना है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दशोली, पोखरी, ज्योतिर्मठ और नंदानगर विकासखंडों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण अस्पताल प्रशासन कामचलाऊ व्यवस्था से सेवाएं संचालित कर रहा है, जबकि कई मरीज, विशेषकर बीमार बच्चों के परिजन, निजी चिकित्सकों का रुख करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
बच्चों को हो रही अधिक परेशानी
- इन दिनों वायरल फीवर, दूषित पानी की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल में हर दिन काफी संख्या में लोग बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से उन्हें निराशा हाथ लग रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बच्चों के उपचार के लिए अन्य चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंपी है।


----------
ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ चले गए हैं, आंख के चिकित्सक का तबादला हो गया है। व्यवस्था बनाने का प्रया किया जा रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। नियमित व्यवस्था होने तक रोटेशन पर चिकित्सक भेजेन का भी अनुरोध किया गया है। उम्मीद है जल्दी रिक्त पदों पर चिकित्सक मिल जाएंगे।
- डॉ. अनुराग धनिक, सीएमएस जिला अस्पताल गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed