सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Some students were given zero marks and some were given two marks.

Chamoli News: किसी छात्र को शून्य तो किसी को दो नंबर दिए

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Some students were given zero marks and some were given two marks.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर एबीवीपी ने जताया आक्रोश
15 दिनों में गड़बड़ ठीक नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आक्रोश जताया। उन्होंने कहा बीएससी प्रथम सेमेस्टर में किसी छात्र को शून्य तो किसी को एक या दो नंबर दिए हैं। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर 15 दिन में गड़बड़ी ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी के जिला संयोजक सौरभ बर्त्वाल के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान जैसे विषयों के परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी की गई है। कई छात्रों को शून्य अंक हैं तो किसी को एक या दो अंक दिए गए हैं। इस तरह की अनियमितताएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिन में इस गड़बड़ी को ठीक किया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान छात्र हिमांशु रावत, कामनी, योगिता आदि मौजूद रहे। वहीं प्राचार्य ने बताया कि छात्रों का ज्ञापन श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने फूंका पुतला, प्रदर्शन किया

कर्णप्रयाग/गैरसैंण। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण में बीए, बीएससी के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कई छात्र-छात्राओं को अनुत्तीर्ण किया गया है। इससे गुस्साए छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर श्री देव सुमन परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों की ओर से जारी किए गए परिणाम में 70 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण किए गए हैं। छात्र नेता अंशुल रावत ने कहा यदि जल्द विश्वविद्यालयों की ओर से कॉपियों को फिर से नहीं जांचा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं गैरसैंण महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष बदरी प्रकाश ने विश्वविद्यालय प्रशासन से दो दिनों में सभी त्रुटियों का समाधान करने के लिए कहा। इस मौके पर छात्र नेता आशीष बुटोला, भूवन सिरस्वाल, सौरभ रावत, यश खंडूड़ी, अंकित सिंह, चांदनी और आंचल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed