सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP Rural Mandal training concludes

Chamoli News: भाजपा ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 06 Apr 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
BJP Rural Mandal training concludes
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कर्णप्रयाग। लंगासू में आयोजित भाजपा ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को संपन्न हो गया। सात सत्रों में आयोजित सत्र में वक्ताओं ने पार्टी के निर्धारित विषय वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास विकास, कार्यविस्तार, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया और बूथ पालन, मन की बात विषय की जानकारियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण सत्र में जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, विधायक अनिल नौटियाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा, राम चंद्र गौड़ और विक्रम मिंगवाल आदि ने प्रतिभाग किया। संवाद


फोटो
एसटी आयोग के उपाध्यक्ष राणा का स्वागत
कर्णप्रयाग। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की ओर से नवनियुक्त दायित्वधारी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा का स्वागत किया। नगर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, दायित्वधारी रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी के सदस्य राजेंद्र डिमरी, ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी आदि ने प्रेम सिंह राणा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और सीएम पुष्कर धामी और पार्टी संगठन का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो
विस चुनावों में जुटने का आह्वान
कर्णप्रयाग। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत सिमली और नौली के पार्टी कार्यकर्ताओं की न्याय पंचायत स्तरीय बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथस्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और समय पर रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से त्रस्त हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता जन विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए उतारू है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, कर्णप्रयाग के विधानसभा प्रभारी ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, देवेंद्र सिंह चौहान, प्रेम सिंह बिष्ट, राजेश्वरी नेगी और कांता देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed