सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CHC Gauchar Hospital will be equipped with modern equipment

Chamoli News: आधुनिक उपकरणों से लैस होगा सीएचसी गौचर अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 06 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
CHC Gauchar Hospital will be equipped with modern equipment
विज्ञापन
गौचर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएचसी में उच्चीकरण होने के बाद अब इस स्वास्थ्य केंद्र को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने करीब दो करोड़ से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अस्पताल को डिजीटल मॉनिटरिंग सिस्टम, अत्याधुनिक लेजर मशीनों, हाईटेक एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों के साथ ही ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम स्थापित किया जाएगा।
Trending Videos

चिकित्सा विभाग की ओर से उपकरणों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब शीघ्र ही सीएचसी के संचालन की तैयारी में जुटा है। करीब दो करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए संसाधन जल्द स्थापित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed