{"_id":"6a4cf0c9fb41c327bb095e33","slug":"students-reached-the-exam-center-after-walking-10-km-due-to-the-road-being-closed-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-125055-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क बंद होने से 10 किमी पैदल चलकर परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क बंद होने से 10 किमी पैदल चलकर परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्र
Tue, 07 Jul 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुयालकोट मेंं दो दिन से बंद है खेता-मानमती सड़क, ग्रामीण परेशान
देवाल/थराली। खेता-मानमती सड़क सुयालकोट में दो दिन से बंद है। सड़क बंद होने के कारण मुख्यमंत्री मेधावी छात्र परीक्षा के लिए छात्रों को 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। वहीं सेरा-विजयपुर-तलवाड़ी मोटर मार्ग छह दिन बाद बहाल हो पाया।
मार्ग पर 50 से अधिक वाहन फंसे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र परीक्षा का आयोजन हुआ। ब्लॉक में राजकीय इंटर कॉलेज मेलखेत सहित चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सड़क बंद होने से लिंगडी, ओडर, सिलगी आदि गांवों के छात्र परीक्षा केंद्र मेलखेत पहुंचे। क्षेत्र के कलम सिंह भंडारी ने बताया कि करीब 30 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि 621 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। वहीं लोनिवि के ईई मनीष डोगरा ने बताया कि सुयालकोट मेंं मलबा हटाने का काम जारी है।
वहीं, छह दिन बाद सेरा-विजयपुर-तलवाड़ी मोटर मार्ग खुल गया है। इससे चार हजार की आबादी का संपर्क बहाल हो गया है। तलवाड़ी के ग्राम प्रधान राहुल टम्टा और क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सिंह सहित ग्रामीणों ने कहा कि एनपीसी की मशीन ने सड़क तो खोली, लेकिन मलबा साफ नहीं किया। ग्रामीणों ने मलबे को हटाने की मांग की है ताकि बारिश में सड़क फिर से बाधित न हो।