फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Taxi drivers made aware of traffic rules

Chamoli News: टैक्सी चालकों को यातायात के प्रति किया जागरुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Taxi drivers made aware of traffic rules
गोपेश्वर। यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने चमोली टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व वाहन चालकोंको यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। चालकों को यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने व निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बिठाने को कहा।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक ने तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, गलत दिशा में वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सवारी बिठाने, बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन के प्रति जागरुक किया। वाहनों की समय पर फिटनेस करने, परमिट, लाइसेंस आदि दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपने पास रखने को कहा। पहाड़ी सड़कों पर विशेष सावधानी बरतने को कहा।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में गोल्डन आवर के बारे में बताया कि समय पर दुर्घटना पीड़ित को उपचार मिलने से जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है। कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने के साथ ही तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दें। सड़क दुर्घटना में मदद करने के लिए चलाई जा रही राह वीर योजना व दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed