{"_id":"6a45119f097bcce7ea004fe5","slug":"teachers-and-staff-should-leave-the-headquarters-and-report-to-their-actual-places-of-posting-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119462-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मुख्यालय का मोह छोड़ मूल तैनाती स्थल पर जाएं शिक्षक-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मुख्यालय का मोह छोड़ मूल तैनाती स्थल पर जाएं शिक्षक-कर्मचारी
Wed, 01 Jul 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीईओ ने दिए निर्देश, सभी अटैचमेंट किए समाप्त
25 जुलाई को होगी समीक्षा, नहीं माने आदेश तो रुकेगा वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में शिक्षा विभाग ने वर्षों से जिला मुख्यालय और शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अटैच चल रहे शिक्षकों व कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थलों पर भेजने की कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में सभी अटैचमेंट तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए और संबंधित कार्मिकों को मूल विद्यालयों एवं कार्यालयों में तैनाती देने को कहा। सीईओ ने कहा कि आदेशों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 25 जुलाई को पूरे मामले की समीक्षा होगी। यदि कोई शिक्षक या कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करता है तो उसका वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में कई कर्मचारी और शिक्षक लंबे समय से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा अन्य शिक्षा कार्यालयों में संबद्ध रहकर सेवाएं दे रहे हैं। विभाग की ओर से उन्हें कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं लेकिन कुछ कर्मचारी अब भी मुख्यालय छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि कई कर्मचारियों ने आदेशों का पालन करते हुए अपने मूल तैनाती स्थलों पर तैनाती दे दी है। सीईओ कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत संतन रावत अपने मूल तैनाती स्थल जीआईसी बूरा पहुंच चुके हैं। प्रधान सहायक जितेंद्र बिष्ट को 24 जून को कार्यमुक्त कर जीआईसी सितेल भेजा गया है जबकि प्रधान सहायक रोशन गुसांई ने भी जीजीआईसी थराली में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके बावजूद विभाग को जानकारी मिली है कि कुछ कर्मचारी अभी तकअटैचमेंट के आधार पर माध्यमिक और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे मामलों की निगरानी की जा रही है और समीक्षा के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।