{"_id":"6a47c744df8475c7300b9a84","slug":"tharali-eight-roads-remain-closed-population-of-3000-affected-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-124980-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली : नहीं खुल पाईं आठ सड़कें, तीन हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली : नहीं खुल पाईं आठ सड़कें, तीन हजार की आबादी प्रभावित
Fri, 03 Jul 2026 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण थराली क्षेत्र में 16 सड़कें बंद हो गई थीं। शुक्रवार शाम तक इनमें से आठ सड़कों को खोल दिया गया है। हालांकि अभी यहां आठ सड़कें बंद हैं जिससे तीन हजार से अधिक लोगों को आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बंद हुई 16 सड़कों में से लोनिवि की सात और पीएमजीएसवाई की एक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। पीएमजीएसवाई की दो और एनपीसीसी की पांच सड़कें अभी बंद हैं। लोनिवि की थराली-जूनीधार और नंदकेशरी-धरा सड़कों पर जेसीबी सड़क खोलने का काम कर रही है। हालांकि एनपीसीसी ने अपनी किसी भी सड़क पर अभी तक जेसीबी नहीं भेजी है। तलवाड़ी-सेरा-विजयपुर सड़क बंद होने से सेरा, असों, पंतनगरी, विजयपुर, लोढ़ा और तलवाड़ी खालसा के तीन हजार से अधिक लोग सड़क बंद होने से प्रभावित हैं। तलवाड़ी खालसा के प्रधान राहुल टमटा और अन्य ग्रामीणों ने जल्द सड़कों को खोलने की मांग की। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि शनिवार तक सभी सड़कें आवाजाही के लिए खोल दी जाएंगी।