{"_id":"6abbaa4383557f9f2a040c6f","slug":"tharali-players-won-five-gold-medals-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121173-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: थराली के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: थराली के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण पदक
Tue, 29 Sep 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत मंगलवार को हुई खेल प्रतियोगिताओं में थराली विधानसभा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। थराली की टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं के साथ बागेश्वर और कपकोट क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में थराली के हिमांशु, बदरीनाथ के कृष्णा और कर्णप्रयाग के वंश, 600 मीटर दौड़ में थराली के पियूष, बदरीनाथ के कृष्णा और कर्णप्रयाग के अजुज, ऊंची कूद में कपकोट के कुनाल, कर्णप्रयाग के वंश और बागेश्वर के पवन गिरि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कर्णप्रयाग के लक्ष्य, बदरीनाथ के रजत और कपकोट के नितिन, गोला फेंक में बदरीनाथ के अक्षय, कपकोट के मयंक और नितिन, टीम स्पर्धाओं में कबड्डी में कपकोट, थराली और बदरीनाथ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में बागेश्वर की टीम ने पहला, कपकोट ने दूसरा और कर्णप्रयाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में बदरीनाथ प्रथम, थराली द्वितीय और कर्णप्रयाग तृतीय रहा। पिट्टू में कर्णप्रयाग प्रथम, बागेश्वर द्वितीय और बदरीनाथ तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी धीरेंद्र नाथ द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
मुर्गा झपट में भी खिलाड़ियों का दबदबा
मुर्गा झपट के 35 किलोग्राम भार वर्ग में थराली के पवन, प्रथम, बागेश्वर के हर्षित द्वितीय और बदरीनाथ के अभिनव तृतीय रहे। 38 किलो में कर्णप्रयाग के कार्तिकेय, थराली के यशमीर और बदरीनाथ के युवराज, 41 किलो में थराली के सौरभ, बदरीनाथ के समीर और कर्णप्रयाग के शिवांशु, 44 किलो में बागेश्वर के अनिल, थराली के सागर और कपकोट के सागर, 47 किलो में थराली के संजय, बागेश्वर के भास्कर और नितिन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका गोपाल बिष्ट, जयदीप झिंक्वाण, रघुनाथ बुटोला, विजय कंडेरी, रश्मि बिष्ट, सीमा पुंडीर, बबीता और संगीता ने निभाई।