{"_id":"6a45143d31e70c8c07072abc","slug":"tharali-ukd-and-villagers-protest-over-pregnant-womans-death-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-124932-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली : गर्भवती की मौत पर यूकेडी और ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली : गर्भवती की मौत पर यूकेडी और ग्रामीणों का प्रदर्शन
Wed, 01 Jul 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
थराली में तहसील परिसर में प्रदर्शन करते यूकेडी कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा देने, अस्पताल में सुविधाएं देने की उठाई मांग
बाजार से तहसील तक निकाला जुलूस, अस्पताल में एक घंटे तक दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। बीते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर की गई गर्भवती महिला की एंबुलेंस में मौत के मामले में बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने और पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद अस्पताल में एक घंटे तक धरना भी दिया गया।
बुधवार को यूकेडी के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ थराली-ग्वालदम-देवाल तिराहे से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार, केदारबगड़ से तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ पहुंचे। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह गुसाईं ने कहा कि सरकार पहाड़ विरोधी है जिससे आज पहाड़ के हालात बदतर हो गए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के बुरे हालात हैं। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था मरीजों को ठीक करने के बजाए उनकी जान ले रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था नहीं सुधरी तो फिर जनता सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर पृथ्वी सिंह, पूजा शर्मा, हेमा गडि़या,जयंती, सोनी बोरा, दर्शन सिंह, सुरेंद्र सिंह गड़िया, किशोर रावत,गजेंद्र सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।
कांग्रेस ने तीन घंटे तक दिया धरना, जांच की मांग
थराली। गर्भवती सरिता देवी की मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन घंटे तक धरना दिया। उन्होंने जांच और लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत के नेतृत्व में धरना दिया गया। संवाद
विज्ञापन
परिजनों ने दी तहरीर, विभाग ने बैठाई जांच
कर्णप्रयाग। मृतका के भाई पप्पू सोनियाल ने सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अमित रुद्रा और डॉ. संजय गुप्ता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप देवरानी ने बताया कि तहरीर मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी जाएगी। वहीं विभाग ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। चमोली जिले के सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि गर्भवती की मौत के मामले में नियमानुसार विभागीय जांच बैठा दी गई है। जल्द जांच रिपोर्ट को जिला प्रशासन के सामने रखा जाएगा। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
सोशल मीडिया पर गूंज रहे सरिता के गीत
कर्णप्रयाग। गर्भवती सरिता देवी की एंबुलेंस में मौत के बाद जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुली है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है। सरिता सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और अपनी मधुर आवाज से पहचानी जाती थी। सोमवार को सरिता की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सरिता के गीतों को शेयर कर लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मौत से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी आवाज में गाया तेरू भाग त्वे दगड़ि, मेरू भाग मि दगड़ी...जैसे गीत सरिता की मौत पर यूजर्स की आंखें भी नम कर रहे हैं। संवाद