पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The canal, damaged during road construction, has not been repaired even after two years.

Chamoli News: सड़क निर्माण से टूटी नहर दो वर्ष बाद भी ठीक नहीं की

Thu, 02 Jul 2026 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Jul 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
The canal, damaged during road construction, has not been repaired even after two years.
समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विकासखंड दशोली की ग्राम पंचायत भौंती में पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी सिंचाई नहर के कारण काश्तकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नहर बंद होने से खेत बंजर पड़े हैं और खेती प्रभावित हो रही है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नहर की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।

सतेश्वर प्रसाद तिवारी, लक्ष्मी प्रसाद, अनुसूया प्रसाद, पीतांबर दत्त, विनोद प्रसाद, रंजना देवी, गीता, पुष्पा और यशोदा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ताकुला तोक में सोलर पैनल लगाने के लिए सड़क निर्माण किया गया था। इसी दौरान सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय सोलर सिस्टम का निर्माण कर रहे लोगों ने काम पूरा होने के बाद नहर का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था लेकिन सोलर पैनल परियोजना पूरी होने के बावजूद नहर की मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नहर बंद होने से खेती प्रभावित हो रही है। खेती ही उनकी मुख्य आर्थिकी का साधन है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सोलर प्लांट स्वामियों अथवा विभागीय निधि से नहर का जल्द निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed