सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Rudranath temple will open for devotees on 18th may

Gopeshwar: आज श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, प्रक्रिया शुरू; दोपहर में होंगे दर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, गोपेश्वर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
सार

आज डोली रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचेगी और विधि-विधान के साथ दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।

The doors of Rudranath temple will open for devotees on 18th may
रुद्रनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बम-बम भाेले के जयघोष के साथ रविवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की चल विग्रह डाेली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से मध्य हिमालय क्षेत्र के लिए रवाना हो गई है। डाेली भक्तों के साथ रात्रि प्रवास के लिए पनार बुग्याल पहुंची। सोमवार को डोली रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचेगी और विधि-विधान के साथ दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।



इस वर्ष रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का जिम्मा पुजारी हरीश भट्ट संभाल रहे हैं। रविवार को कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत तड़के से ही गोपीनाथ और रुद्रनाथ भगवान की विशेष पूजा हुई। पूजा के बाद भगवान रुद्रनाथ की देव डोली का फूलों से शृंगार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed