सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The MLA supported the high caste of mother Nanda.

Chamoli News: मां नंदा की बड़ी जात का विधायक ने किया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
The MLA supported the high caste of mother Nanda.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत पहुंचे कुरुड़, कहा-सरकार देगी सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। लैंसडाैन विधायक महंत दिलीप रावत बृहस्पतिवार को मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान कुरुड़ क्षेत्र की जनता ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने मां नंदा की बड़ी जात 2026 में ही धार्मिक परंपराओं के साथ कराने का समर्थन किया। सरकार जात में पूरा सहयोग करेगी।

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान विधायक दिलीप रावत ने मां नंदा राजजात यात्रा काे 2026 के बजाय 2027 में करने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने बड़ी जात के आयोजन का समर्थन किया। बृहस्पतिवार को सिद्धपीठ कुरुड़ पहुंचे विधायक ने कहा कि 2026 में मां नंदा की बड़ी जात का आयोजन प्रस्तावित है। इस जात को धार्मिक परंपराओं के तहत संचालित किया जाना चाहिए। सरकार भी इसमें पूरा सहयोग देगी। इस मौके पर बड़ी जात समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत, दशोली डोली के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, बंड डोली के अध्यक्ष अशोक गौड़, बधाण डोली के अध्यक्ष नरेश गौड़, ग्राम प्रधान हेमा गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेश्वरी गौड़, पुजारी कन्हैया गौड़, मंशाराम गौड़, धनीराम, मुंशीचंद्र, प्रकाश गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह, गजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed