{"_id":"6a64ae910bc686198a0ecaf7","slug":"three-motor-roads-in-dewal-remain-closed-for-two-days-50-vehicles-and-20-villages-affected-chamoli-news-c-48-1-sdrn1013-125460-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देवाल में दो दिन से तीन मोटर मार्ग बंद, 50 वाहन और 20 गांव प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देवाल में दो दिन से तीन मोटर मार्ग बंद, 50 वाहन और 20 गांव प्रभावित
Sat, 25 Jul 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-गमलीगाड़, कुनारबैंड और जनगोड़ भूस्खलन जोन बना परेशानी का सबब, बारिश में आ रहा मलबा
देवाल। स्टेट हाईवे देवाल-लोहाजंग और देवाल-खेता मानमती मोटर मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुल पाए हैं। इन सड़कों के बंद होने से 50 से अधिक वाहन फंसे हैं, 20 से अधिक गांवों का संपर्क कटा हुआ है। स्टेट हाईवे देवाल-लोहाजंग सड़क शनिवार रात से गमलीगाड़ में मलबे के कारण बंद है, यहां दलदल बना हुआ है। देवाल-खेता मानमती मोटर मार्ग भी दो दिन से सुयालकोट में बंद है। यहां करीब 250 मीटर में भूस्खलन से पत्थर गिर रहे हैं जिससे मलबा हटाने का काम बाधित है। कुनारबैंड-घेस मोटर मार्ग भी जनगौल में मलबे के कारण यातायात के लिए बंद है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सुयालकोट में काम बाधित है, लेकिन सभी मार्ग शीघ्र खोल दिए जाएंगे।
थराली-डुंग्री मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग
थराली। सोल विकास संघर्ष समिति ने थराली-डुंग्री मोटर मार्ग के शीघ्र सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग की है। समिति के जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कोटडीप से डुंग्री-रूईसाण और डुंग्री से बुरसोल, बूंगा, गेरूड़ तक का 25 किलोमीटर लंबा मार्ग बदहाल है। पीएमजीएसवाई के अधीन यह सड़क बीते साल की आपदा में कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। कहा कि नंदाराजजात के लिए इस सड़क के लिए स्वीकृत 9 करोड़ 63 लाख रुपये से आवश्यक कार्य किए जाएं ताकि सोल घाटी के दस हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, जिपंस हरीश सोनियाल, डुंग्री प्रधान रेखा देवी, बूंगा की दीपा देवी, बुरसोल के दिनेश फर्स्वाण, गेरूड़ प्रधान केदारदत्त, गुमड़ प्रधान मंजू देवी, क्षेत्र पंचायत भानू प्रकाश, सुनीता देवी, हरेंद्र नेगी, नवीन सोलियाल आदि शामिल थे। संवाद