फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two Kanwar pilgrims injured in separate incidents.

Chamoli News: अलग-अलग हादसों में दो कांवड़ यात्री घायल

Mon, 10 Aug 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 10 Aug 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Two Kanwar pilgrims injured in separate incidents.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो कांवड़ यात्री घायल हो गए। चमोली-ऊखीमठ-कुंड हाईवे पर गंगोलगांव चाड़े के पास रुद्रनाथ यात्रा से लौट रहे कांवड़ यात्री की बाइक की स्थानीय युवक की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सोदापुर, पानीपत (हरियाणा) निवासी सागर (24) घायल हो गए। उनके में फ्रैक्चर हो गया। साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में हरिनगर, पानीपत निवासी कांवड़ यात्री नीरज (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। साथियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed