फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand supplementary budget 2026 push for infrastructure welfare schemes youth and sports

उत्तराखंड अनुपूरक बजट: पहली बार 1.19 लाख करोड़ पार, बुनियादी ढांचे के विकास और कल्याणकारी योजनाओं का रखा ख्याल

Wed, 28 Oct 2026 11:30 AM IST
Renu Saklani भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, भराणीसैंण
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, भराणीसैंण Published by: Renu Saklani Updated Wed, 28 Oct 2026 11:30 AM IST
सार

उत्तराखंड सरकार ने विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। अनुपूरक बजट में युवाओं के लिए निशुल्क इंजीनियरिंग कोचिंग और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं देने पर भी ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand supplementary budget 2026 push for infrastructure welfare schemes youth and sports
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट में गतिमान अवस्थापना विकास को रफ्तार और कल्याणकारी योजनाओं का ख्याल रखा है। राज्य गठन के 25 वर्षों में पहली बार राज्य के बजट का आकार 1.19 लाख करोड़ पार हो गया है। इसके साथ ही युवाओं व खिलाड़ियों की योजनाओं के लिए धन की कोई कम नहीं होगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने अपने वर्तमान कार्यकाल का अंतिम सत्र में 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में राजस्व मद की तुलना में पूंजीगत मद को प्राथमिकता दी गई। पूंजीगत मद के बजट से प्रदेश में अवस्थापना विकास को रफ्तार मिलेगी। चुनावी वर्ष में सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की कमी न रहे, इसके बजट का विशेष प्रावधान किया है।

विज्ञापन


48 करोड़ रुपये का प्रावधान
युवाओं को इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग के साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अवस्थापना विकास के लिए बजट का प्रावधान किया है। 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ को भव्य व दिव्य बनाने के लिए अनुपूरक बजट में 290 करोड़ का प्रावधान किया है। ग्रामीण सड़कों की बेहतर बनाने के लिए 31 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में जोशीमठ के अलावा अन्य क्षेत्रों में भू धंसाव की एक बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए 48 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट, शिक्षा परिषद की मंजूरी की बाध्यता होगी खत्म

मुख्यमंत्री धामी ने अनुपूरक बजट को विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विकास योजनाओं को गति देने के साथ जन कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। वित्तीय प्रबंधन, आर्थिक विकास और नवाचार क्षेत्र में उत्तराखंड की उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed