{"_id":"6a15a5191e2e1ef571072eda","slug":"veer-dance-practiced-in-the-workshop-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-123959-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कार्यशाला में किया वीर नृत्य का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कार्यशाला में किया वीर नृत्य का अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 26 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। पद्मश्री बसंती बिष्ट के मार्ग दर्शन में विद्यालय के छात्राओं व स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित 20 दिवसीय शिविर में पहाड़ की लोक विधाओं को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यशाल में वीर नृत्य का अभ्यास कराया गया। राजकीय इंटर कॉलेज ल्वाणी में आयोजित कार्यशाला के 16वें दिन छात्राओं व आसपास के गांवों की महिलाओं को प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति का प्रशिक्षण दिया गया। पद्मश्री बसंती बिष्ट ने कहा कि वीर नृत्य उत्तराखंड की ऐतिहासिक और प्रौराणिक वीर गाथाओं को प्रदर्शन करता है। कार्यशाला में वीर नृत्यों के पारंपरिक जोश और महत्व को संरक्षित रखने की बारिकियां सिखाई गयी। यह कार्यशाला पटियाला की उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सौजन्य से संचालित हो रहा है। संवाद
.............................
दर्शन करने के लिए बढ़ रही यात्रियों की भीड़
आदिबदरी। गत एक सप्ताह से मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले तीर्थयात्रीयों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। गत चार दिनों में डेढ़ हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान आदिबदरी मंदिर के दर्शन किए। चार धाम के कपाट खुलने के एक पखवाड़े तक आदिबदरी में दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या कम रही लेकिन पिछले एक सप्ताह में यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने बताया कि पार्किंग की समस्या से तीर्थयात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यदि पार्किंग की व्यवस्था होती तो संख्या में और बढ़ोतरी होती जिससे स्थानीय व्यापारियों को फायदा होता। संवाद
................................
हाईवे किनारें लगाई जा रही लोहे की रैलिंग
आदिबदरी। नैनीताल हाईवे किनारे बंगलाधार और बाजार में एनएच की ओर से लोहे की रैंलिग लगाने का काम किया जा रहा है। व्यापारी नरेश बरमोला व प्यारे लाल शाह का कहना है ये एंगल बिल्कुल भी टिकाऊ साबित नहीं हुए हैं। इनके स्थान पर विभाग को अन्य स्थानों की तरह क्रश बैरियर लगाने चाहिए थे। वहीं एनएच के सहायक अभियंता केके उनियाल ने कहा कि यहां पर पहले भी रेलिंग लगाई गई थी और ऐसे में अब इनको मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
...................
स्टेट बैंक शाखा खोलने की मांग
गैरसैंण। नागचूलाखाल और आसपास के लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने की मांग उठाई है। यह क्षेत्र तीन जिलों चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा का मिलन स्थल है लेकिन यहां बैंकिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। बैंकिंग सुविधा के अभाव में स्थानीय निवासियों को पौड़ी, अल्मोड़ा और चमोली के दूरदराज के कस्बों तक जाना पड़ता है। वन पंचायत सरपंच बलवंत राणा ने बताया कि वर्ष 1998 से लगातार बैंक शाखा की मांग की जा रही है लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला हैं। नागचूलाखाल में बैंक शाखा खुलने से माली खेत, पैंचतोड़ा, छिप्प सहित करीब दस हजार ग्रामीणों को लाभ होगा। नागचूलाखाल व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह मटकोटी और अन्य स्थानीय नेताओं ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर वे आंदोलन करेंगे। संवाद