सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CMS arrived at the protest site; talks remained inconclusive.

Chamoli News: धरनास्थल पर पहुंचे सीएमएस, बेनजीता रही वार्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 10 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
CMS arrived at the protest site; talks remained inconclusive.
विज्ञापन
फोटो

सिमली बेस अस्पताल के संचालन के लिए 13 जून को निकालेंगे रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। महिला बेस अस्पताल सिमली में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लेकर ग्राम प्रधान संगठन चमोली के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी का सत्याग्रह आंदोलन बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सीएमएस डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित धरना स्थल पर वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन उनकी आंदोलनकारियों से वार्ता बेनजीता रही। उन्होंने 13 जून को रैली की घोषणा की।
सिमली में महिला बेस अस्पताल के संचालन के लिए लोग आंदोलित हैं। बुधवार को सीएमएस डॉ. पुरोहित सत्याग्रह स्थल पहुंचे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने उनसे अस्पताल में महिला, बाल, दंत और नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सुविधाओं के शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पुरोहित ने मांगों को शासन और उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। मगर वार्ता में कोई ठोस समाधान नहीं निकला। संगठन ने आगामी 13 जून को धरना स्थल से महिला बेस अस्पताल तक रैली निकालने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
18 को होगी बैठक
बुधवार को बनातोली सिमली में बेस अस्पताल संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 जून को सिमली में वृहद बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को आमंत्रित कर अग्रिम रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर समिति के संरक्षक महेश प्रसाद डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, चंडिका मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला, प्रकाश चंद्र सेमवाल, भजन सिंह और भवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed