{"_id":"6a294be23107ad1c2f0593f2","slug":"40-people-applied-for-loans-at-the-svanidhi-mela-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119105-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्वनिधि मेले में ऋण के लिए 40 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्वनिधि मेले में ऋण के लिए 40 ने किया आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। नगर पंचायत पोखरी में बुधवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला शुरू किया गया। इसके तहत छोटे व्यापारियों व काश्तकारों को 15 से 30 हजार तक का ऋण आसान शर्तों पर दिया जाएगा। पहले दिन 40 लोगों ने ऋण के लिए पंजीकरण करवाया।
मेले का उद्घाटन करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा कि मेला 30 जून तक चलेगा। योजना के तहत छोटे व्यापारियों और काश्तकारों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसबीआई व उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की पोखरी शाखा से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। एसबीआई शाखा प्रबंधक सोहन सिंह रावत और ग्रामीण बैंक प्रबंधक अनिल रौतेला ने स्वरोजगार को लेकर चल रही ऋण योजनाओं की जानकारी दी और बैंकिंग प्रक्रिया से भी अवगत कराया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, सुरेंद्र सिंह पंवार, पार्षद गिरीश किमोठी, देवेंद्र कुमार, प्रशांत पंत, आशीष चमोला और अनिरुद्ध कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद