{"_id":"698f19c9b330e12b1101133f","slug":"vehicle-falls-into-ditch-in-tharali-four-injured-chamoli-news-c-48-1-sdrn1013-121297-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: थराली में वाहन खाई में गिरा, चार घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: थराली में वाहन खाई में गिरा, चार घायल, दो रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 13 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली में वाहन खाई में गिरा, चार घायल, दो रेफर
-हल्द्वानी से थराली की ओर आ रहा था वाहन, पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को निकाला
थराली। शुक्रवार को लगभग एक बजे करीब सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नासिर बाजार के पास देवराड़ा मोड़ पर एक ट्रॉला वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैै। यहां से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रॉला वाहन हल्द्वानी से थराली की तरफ आ रहा था। इस दौरान देवराड़ा मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30-40 मीटर खाई में गिर गया। पुलिस थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि उक्त वाहन में पांच व्यक्ति सवार थे। इनमे अंशु (25), पप्पू (50), सोहेल (45), अली (17) सभी निवासी पुराना रोडवेज बरेली उत्तर प्रदेश घायल हो गए। इनमें अंशु और पप्पू की हालात गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि पांचवां व्यक्ति सुरक्षित है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X