{"_id":"699312a57a6199086402faff","slug":"village-headman-sat-on-dharna-in-the-house-itself-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-117215-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क निर्माण की जांच पर सदन में ही धरने पर बैठे ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क निर्माण की जांच पर सदन में ही धरने पर बैठे ग्राम प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण की जांच पर सदन में ही धरने पर बैठे ग्राम प्रधान
- सीडीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, पोखरी में क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक में उठे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दे
पोखरी (चमोली)। पोखरी ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी की अध्यक्षता में आयोजित त्रैमासिक बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान जौरासी-तोणजी सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए किमोठा के ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी सदन में ही धरने पर बैठ गए जिससे कुछ देर के लिए कार्यवाही प्रभावित हुई। उन्होंने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की ओर से जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद वे शांत हुए।
बैठक में सेरा मालकोटी के प्रधान राजेश सिंह और जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा ने गांव को सड़क से जोड़ने की मांग उठाई। विनगढ़ की प्रधान ममता चौहान ने पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क के किमी आठ पर सड़क धंसने से आठ परिवारों पर मंडरा रहे खतरे का मुद्दा रखा। भदूणा के प्रधान राजेश रावत ने देवीखेत-त्रिशूला सड़क तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य कामिनी भंडारी ने पोखरी-विशाल-बामनाथ सड़क की बदहाल स्थिति सुधारने की मांग की। सूगी की प्रधान विमला देवी और सिनाऊ की प्रधान संतोषी देवी ने पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। क्षेपं सदस्य बीरेंद्र राणा ने सीएचसी पोखरी में चिकित्सकों की कमी पर चिंता जताई।जनप्रतिनिधियों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
-- -- -- -- -- -- इंसेट
प्रधान पतियों के बैठक में आने की रही चर्चा
क्षेत्र पंचायत की बैठक में कुछ महिला प्रधानों के पतियों के आने की भी चर्चा रही। हालांकि बैठक के दौरान यह मामला नहीं उठा लेकिन बैठक संपन्न होने के बाद जनप्रतिनिध चर्चा करते हुए नजर आए जिसमें कहा जा रहा है कि कुछ महिला प्रधान के पति न सिर्फ बैठक में मौजूद रहे बल्कि उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं भी उठाई।
Trending Videos