{"_id":"6a9ebb0f1511653a8c08c99e","slug":"villager-critically-injured-in-bear-attack-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120746-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
Mon, 07 Sep 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलगोठ गांव में खेत में काम करने के दौरान किया हमला
सड़क न होने पर ग्रामीणों ने कुर्सी के सहारे पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। दूरस्थ कलगोठ गांव में सोमवार को खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में सड़क न होने पर ग्रामीणों ने उसे कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाया और फिर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।
कलगोठ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (48) पुत्र शेर सिंह सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव से लगभग एक किलोमीटर ऊपर खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। वीरेंद्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया। लोगों के शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया लेकिन तब तक वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। ग्रामीणों ने उन्हें कुर्सी के सहारे गांव से सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन से उन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया जहां उनका उपचार शुरू किया गया। ग्राम प्रधान सहदेव सिंह ने बताया कि भालू के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है। लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू से निजात दिलाने की मांग की।