सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women and villagers put out the fire together.

Chamoli News: महिलाओं और ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Mar 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Women and villagers put out the fire together.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कर्णप्रयाग/देवाल। विकासखंड के मठकोट गांव के पास जंगल में लगी आग को ग्रामीणों ने देर रात में बुझा दिया। वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने बताया कि आग की सूचना पर मौके पर वनकर्मियों को भेजा गया जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। उन्होंने कहा कि आग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं खगेली में गोशाला तक पहुंची आग को महिलाओं और ग्रामीणों ने देर रात तक बुझा दिया। वहीं देवाल में बुधवार की रात्रि से वन पंचायत सरकोट के जंगल में लगी आग दूसरे दिन सुबह बुझ गई। करीब 12 घंटे से सरकोट व सोड़िग के पास वन पंचायत के जंगल में लगी आग से वन संपदा नष्ट हुई है। यहां लगी आग से आसपास के गांव में फैली धुंध से लोग परेशान रहे। खड़ी चट्टान के कारण बुधवार की रात्रि को आग पर काबू नहीं पाया गया जिससे वन कर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह पहुंचकर आग को बुझाया। वहीं अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी सैन सिंह रावत ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद अलकनंदा व वन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed