{"_id":"6a2c0ae784cc94bc1c00ef7c","slug":"work-on-1492-roads-to-begin-soon-in-chamoli-district-bharat-chaudhary-karnpryag-news-c-48-1-kpg1011-124475-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जल्द शुरू होगा 1492 सड़कों का काम : भरत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जल्द शुरू होगा 1492 सड़कों का काम : भरत चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
पत्रकार वार्ता में बोले प्रभारी मंत्री भरत चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के प्रभारी और ग्राम्य विकास, लघु उद्योग मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज चार के तहत जल्द 1492 सड़कों पर काम शुरू होगा। इनमें से 184 सड़कों पर टेंडर जारी कर दिए गए हैं जबकि 275 सड़कें टेंडर प्रक्रिया की पाइपलाइन में हैं।
केंद्र में भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर ब्लाॅक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में भरत चौधरी ने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान, केदारनाथ पुनर्निर्माण, ऑलवेदर सड़क, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन सहित कई बड़ी परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। इन 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है। राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे और हवाई अड्डों का विस्तार हुआ है। इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, प्रमुख दीपिका मैखुरी, जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल और जिला महामंत्री अरुण मैठाणी आदि मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की ली बैठक
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक सभागार में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित कई अन्य समस्याएं रखीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम अलकेश नौडियाल, बीडीओ विजय पुरोहित, मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी का बार संघ ने स्वागत किया और कई मांगों का ज्ञापन दिया। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष रविंद्र पुजारी, महामंत्री भुवन नौटियाल, केपी सती, अशोक डिमरी, रणवीर कंडवाल आदि मौजूद थे। वहीं पूर्व नपा अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने बाईपास का निर्माण अपर बाजार से करने की मांग का ज्ञापन मंत्री को सौंपा। संवाद