सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A fire broke out in the forest of Ijda, and was brought under control after a lot of hard work.

Champawat News: इजड़ा के जंगल में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 26 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the forest of Ijda, and was brought under control after a lot of hard work.
बाराकोट के इजड़ा के जंगल में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बाराकोट ब्लॉक के ग्राम सभा इजड़ा के जंगलों में शनिवार की रात भड़की आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। आबादी की ओर बढ़ रही आग पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
Trending Videos

शनिवार रात को इजड़ा के जंगलों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से जंगल में फैल गई और आबादी की ओर बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के दिशा-निर्देश पर फायर ब्रिगेड टीम जंगल में पहुंच गई। फायर कर्मियों ने रात के घुप अंधेरे में आग की भीषण लपटों की परवाह किए बगैर जंगल की आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग पर काबू पाया। फायर की टीम में नीरज राणा, जगदीश सिंह, नारायण सिंह बोरा, प्रतिभा और कमल राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed