सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers Outraged Over Issues of Drinking Water, Education, and Roads

Champawat News: पेयजल, शिक्षा और सड़क की समस्या पर भड़के ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 25 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers Outraged Over Issues of Drinking Water, Education, and Roads
डुंगरालेटी क्षेत्र में पेयजल, शिक्षा और सड़क की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: ग् - फोटो : डुंगरालेटी क्षेत्र में पेयजल, शिक्षा और सड़क की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दूरस्थ डुंगरालेटी क्षेत्र में पेयजल, शिक्षा और सड़क की समस्या के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत बन रही योजना अधूरी लटकी पड़ी है जिस कारण लोग नौले, धारों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
Trending Videos

ग्रामीणों ने कहा कि शादी-विवाह आदि कार्यक्रमों में खच्चरों के माध्यम से दूर से पानी लाया जाता है। कई बार मांग के बाद भी पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। साथ ही क्षेत्र में हाईस्कूल के बाद छात्र-छात्राओं को मीलों दूर जीआईसी मडलक जाना पड़ता है। ऐसे में कई छात्र-छात्राएं हाईस्कूल के बाद शिक्षा छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। आरोप लगाया कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होगा तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर यूकेडी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दरबान सिंह रजवार, यूकेडी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पुनेठा, हरि सिंह, नरेश चंद्र, शंकर सिंह, बहादुर चंद, सुरेश सिंह, हरि चंद, केशव चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed