{"_id":"69af0221ff2ec217e60cd675","slug":"a-group-arrived-from-pilibhit-carrying-the-dola-of-maa-purnagiri-raising-cheers-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-136517-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीलीभीत से मां पूर्णागिरि का डोला लेकर पहुुंचा जत्था, जयकारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीलीभीत से मां पूर्णागिरि का डोला लेकर पहुुंचा जत्था, जयकारे लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (टनकपुर)। सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले के नौवें दिन आस्था का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। पीलीभीत के पूरनपुर से मां का डोला लेकर पहुंंचे श्रद्धालुओं ने पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन के बाद शारदा घाट पर स्नान किया। दिन-रात श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरी घाटी भक्तिमय हो गई है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को रुक-रुक कर आगे बढ़ाया।
यूपी के पीलीभीत (पूरनपुर) से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था मां का डोला लेकर पहुंचा। सभासद विकास गुप्ता ने बताया कि वे लगातार 39वीं बार पैदल डोला लेकर आए हैं। डोले में मोहल्ला गणेश गंज, चौक बमनपुरी आदि के श्रद्धालु शामिल हैं। डोले के साथ पांच मार्च को पैदल निकले थे। रविवार रात करीब 11 बजे मां के दर्शन किए। डोले के साथ राजकुमार, प्रेम प्रकाश गुप्ता, सूरज कुशवाह, मनोहर लाल आदि श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालु बैराज मार्ग से होते हुए ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए भी उमड़ रहे हैं।
सोमवार को रेल, बस और निजी वाहनों के साथ ही डोले के साथ पैदल जत्थे नगर से पूर्णागिरि मार्ग होकर आगे बढ़ते रहे। बूम स्थित पार्किंग में प्रशासन ने बड़े वाहन बस, ट्रैक्टर-ट्राॅली आदि को पार्क कराया। ठूलीगाड़ में कार के साथ बाइक पार्किंग में भी वाहन भरे रहे जबकि भैरव मंदिर की पार्किंग भी फुल रही।
भंडारे में प्रसाद किया ग्रहण
ठूलीगाड़ में समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं की ओर से भंडारे लगाने का क्रम जारी है। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि नवरात्र में और अधिक संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते हैं। कहा कि संबंधित विभागों के साथ व्यवस्थाओं के लिए निरंतर संवाद जारी है।
परिजनों से बिछड़ी दो बालिकाओं को पुलिस ने खोजा
मेले में अधिक भीड़ के चलते दो बालिकाओं के बिछड़ने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने त्वरित खोजबीन शुरू की और दोनों बच्चियों को सुरक्षित खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
-- -
पुलिस और एसएसबी ने की सघन चेकिंग
नेपाल सीमा से सटे होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। ठूलीगाड़ क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी के डॉग स्क्वॉड ने आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। वहीं शारदा घाट पर श्रद्धालुओं को गहरे पानी और तेज बहाव से बचाने के लिए जल पुलिस की टीम तैनात रही।
नदी में मगरमच्छ से दहशत, पुलिस और वन विभाग की टीम तैनात
चरण मंदिर के पास शारदा नदी में मगरमच्छ दिखने से श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार जगदीश नेगी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग और पुलिस टीम को तैनात किया गया है। बताया कि मगरमच्छ नेपाल की सीमा की ओर चला गया है।
मुंडन के नाम पर अधिक वसूली का आरोप लगाया
सेलागाड़ निवासी नेत्र बल्लभ पांडेय ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। उन्होंने पूर्णागिरि मेले में मुंडन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। कहा कि मेला शुरू होने पर प्रशासन ने कहा था कि श्रद्धालुओं से अधिक पैसा नहीं लिया जाएगा लेकिन श्रद्धालुओं से 150 रुपये की पर्ची काटी जा रही है और अलग से बारबर को देने के नाम पर 100 रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने इस अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की है।
Trending Videos