सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   30 thousand devotees worshiped Maa Purnagiri

Champawat News: मां पूर्णागिरि के 30 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 22 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
30 thousand devotees worshiped Maa Purnagiri
विज्ञापन
पूर्णागिरि(चंपावत)। उत्तर भारत के मां पूर्णागिरि मेले में चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी है। ककराली गेट से धाम तक श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते दर्शन को आते जाते रहे। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही हजारों श्रद्धालु प्रति दिन मां के दर्शन के लिए आ रहे हैं।
Trending Videos

रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। इस बीच बूम, ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर पार्किंग वाहनों से पैक रही। बूम तक निजी बस और ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से श्रद्धालु पहुंचे। ग्राम प्रधान और पुजारी पंकज तिवारी ने बताया कि करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने 24 घंटे में मां के दर्शन किए। इस दौरान मुख्य मंदिर में लंबी-लंबी लाइन लगती रही। भैरव मंदिर पार्किंग में मां के दर्शन से लौटे श्रद्धालु शटल टैक्सी में सवार होने के लिए लंबी लाइन में लगते रहे। भैरव मंदिर थाने के थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed