{"_id":"69c812cace97d2c72c072386","slug":"a-traveler-returning-home-from-himachal-pradesh-was-found-lying-unconscious-on-the-highway-champawat-news-c-229-1-shld1007-137287-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हिमाचल से घर आ रहा यात्री हाईवे पर बेहोश पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हिमाचल से घर आ रहा यात्री हाईवे पर बेहोश पड़ा मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हिमाचल से अपने घर रीठा साहिब के साल गांव आ रहा एक यात्री बिचई के पास हाईवे पर बेहोश पड़ा मिला। एक परिचित ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद नगर में रह रहे रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार को अस्पताल में कार्की फार्म निवासी मंजू, शीला देवी और खुशबू बोहरा ने बताया कि रीठा साहिब के साल गांव निवासी राजेंद्र सिंह (42) पुत्र लक्ष्मण सिंह के हाईवे पर बिचई के पास बेहोश पड़े होने की गांव से सूचना मिली थी। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। खुशबू ने बताया कि उसके चाचा राजेंद्र का परिवार गांव में रहता है और वह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं। वह घर बच्चों को लेने के लिए आ रहे थे। डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि देर शाम तक भी होश नहीं आया। इलाज जारी है। इधर एसआई सुनील सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। मौके पर कोई सामान भी नहीं पड़ा मिला इससे जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका जताई गई है।
Trending Videos