फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused of molesting a minor acquitted.

Champawat News: नाबालिग से छेड़छाड़ करने का आरोपी दोषमुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting a minor acquitted.
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) अनुज कुमार संगल की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें और गवाहों के बयान सुनने और प्रस्तुत साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, 19 मार्च 2024 को कोतवाली चंपावत में क्षेत्र निवासी पीड़िता के परिजनों ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धीरवाली गली, अहबाबनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी रिहान अली (19) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना की। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 73 और 319, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 11 (4) के तहत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। तब से मामला न्यायालय में विचाराधीन था। मंगलवार को फैसला आया। विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें और गवाहों के बयान सुनने के साथ प्रस्तुत साक्ष्यों का परीक्षण किया। इसके बाद अदालत ने आरोपी रिहान अली को उस पर लगाए गए आरोपों से दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष भी आरोपों को साबित करने में रहा असफल
अदालत ने कहा कि पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के समग्र विश्लेषण से आरोपी रिहान अली के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं होते हैं। अभियोजन पक्ष भी आरोपों को साबित करने में सफल नहीं रहा। ऐसे में अदालत ने आरोपी रिहान अली को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed