सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Allegations of irregularities in distribution of CM relief fund, Congress protests

Champawat News: सीएम राहत कोष वितरण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in distribution of CM relief fund, Congress protests
विज्ञापन
चंपावत। कांग्रेस ने चंपावत में मुख्यमंत्री राहत कोष वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से दी गई सहायता राशि की जानकारी देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएम, जिलाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि को कोष से राशि दी गई है जो गलत है।
Trending Videos

नगर के गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आम जनता को हजारों की राशि देकर टरका दिया जाता है जबकि बड़े लोगों को राहत कोष से लाखों की राशि दी गई है। यह चंपावत की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि आरटीआई में मांगी गई जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है। आखिर वह कौन डीएम, जिलाध्यक्ष, नाम का व्यक्ति है जिसे मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता निर्मला गहतोड़ी ने कहा भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा के नेता अपनी सीट नहीं छोड़ना चाहते हैं। अप्रैल 2023 में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भी उसे लागू नहीं किया गया। अब भाजपा सत्ता पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि राज्य में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में किसी भी भाजपा महिला नेता ने कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ फैलाने का काम कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी। वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक वर्मा ने कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। धरना-प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष कुमार, नीरज पांडेय, शंकर बोहरा, अंशु अधिकारी, दीपक रैंसवाल, जीवन बिष्ट, हीरा देवी, रोहन आदि शामिल रहे।
27सीपीटी03,04 पी- चंपावत के गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed